10.15.03
श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जगजीत सिंह ने
बॉलीवुड में राष्ट्रप्रेम पर आधारित फिल्में वर्षों से बनती आ रही हैं। पिछले दिनों राजधानी के अशोक होटल में करगिल युद्ध पर आधारित एक फिल्म ‘ धूप ‘ के ऑडियो कैसेट लॉन्च किए गए। इस अवसर पर प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह और हरिहरन ने अपनी सुरीली आवाज से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम में वडाली बंधु , श्रेया घोषाल , पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग , रेवती तथा संजय सूरी सहित कई कलाकार तथा उद्योग व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर ‘ राष्ट्रीय एडवरर्टाइजिंग ‘ के प्रबंध निदेशक दिनेश गुप्ता , ‘ मार्क ‘ ग्रुप के चेयरमैन संजय खन्ना , दिलीप नागदेव तथा एन. के. तनेजा ने फिल्म कलाकारों को स्मृतिचिह्न भी प्रदान किए।