05.07.07

"गजल कराती है वास्तविक जिंदगी का एहसास" – जगजीत सिंह

Posted in ghazal, ghazals, jagjit, jagjit singh, live, live concert, singh, जगजीत सिंह at 6:48 am by Amarjeet Singh

दुर्गापुर (ब‌र्द्धमान)। एक अर्से बाद रानीगंज आये गजल सम्राट जगजीत सिंह यहां के लोगों के प्रेम और संगीत के प्रति लगाव से गदगद हो गये। एक संगीत कार्यक्रम में भाग लेने आये जगजीत सिंह ने कहा कि आज भी हिन्दी गजल के प्रेमी यहां है। गजल हमें वास्तविक जिंदगी का एहसास करवाती है। दर्द, विरह, वेदना, प्यार आदि सभी लम्हों के संयोग से गजल बनता है। गजल सम्राट जगजीत सिंह दुर्गापुर सिटी सेंटर के सृजनी में महफिल नामक संस्था की ओर से आयोजित गजल संध्या में भाग लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ माकपा नेता रथीन राय ने कहा कि आज के इस समारोह में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि इस क्षेत्र में भी बदलाव आया है। गजल के प्रति आज भी लोगों में जो दिलचस्पी देखने को मिल रही है उससे लगता है कि भारतीय सभ्यता संस्कृति की जो बुनियाद है उसे कोई हिला नहीं सकता। सभ्य समाज के लिए सभ्य संस्कृति जरूरी है। जो ऐसे कार्यक्रम से मिलती है।

05.03.07

भू्रण हत्या पर टेली फिल्म

Posted in ghazal, ghazals, jagjit, jagjit singh, new releases, singh, जगजीत सिंह at 7:02 am by Amarjeet Singh

सर्व सभ्याचारक मंच फरीदकोट की ओर से भू्रण हत्या पर टेली फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले भी मंच फिल्म बना चुका है। इस संबंध में फिल्म के लेखक व डायरेक्टर सर्बजीत सिंह टीटू ने बताया कि इस फिल्म में उभर रहे कलाकारों को सुनहरी मौका दिया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग सात मई से शुरू हो रही है। इसमें काम करने के इच्छुक कलाकारों के लिए स्थानीय सभ्याचारककेंद्र में पांच मई को स्क्रीन टेस्ट रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म प्रशासन व शहर की कई महान शख्सियतों के सहयोग से तैयार की जा रही है इस फिल्म में प्रसिद्घ फिल्मी हस्ती गिरिजा शंकर, सुखबीर, जैसमीन, परमजीत मान, लछमण भाणा, जगजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, इंद्रजीत शर्मा होंगे। इस फिल्म की डायरेक्शन सरबजीत टीटू देंगे।