06.23.07

‘सादगी’ : लता का नया अलबम

Posted in Javed Akhtar, Lata Mangeshkar, Saadgi, Usha Mangeshkar, chitra, chitra singh, jagjit, jagjit singh, singh at 2:27 pm by Amarjeet Singh

वर्षों बाद लता मंगेशकर का कोई अलबम जारी हुआ है। वर्ल्ड म्यूजिक डे पर प्रख्यात गायक जगजीत सिंह ने लता मंगेशकर द्वारा गाया हुआ अलबम ‘सादगी’ जारी किया। इस अलबम के अधिकांश गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस अवसर पर लता ने कहा कि अलबम निकालने की कोई योजना नहीं थी। जब उन्होंने गीतों को पढ़ा तो वे उन्हें अच्छे लगे और अलबम तैयार हो गया। लता के अनुसार जिंदगी में सरल और सादगीपूर्ण चीजें ही हमारे हृदय को छूती हैं। इस अलबम के गानों में भी उन्हीं लम्हों का जिक्र है और इसीलिए इसका नाम ‘सादगी’ रखा गया है। अलबम जारी होते समय जावेद अख्तर, उषा मंगेशकर, मोना सिंह, चित्रा सिंह, सुरेश वाडकर, भूषण कुमार सहित अनेक हस्तियाँ मौजूद थीं।