12.28.07
जगजीत सिंह की हुई वापसी
28 दिसम्बर 2007
कुछ सप्ताह पहले ग़जल सम्राट जगजीत सिंह अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दिमाग में खून का प्रवाह कम हो गया था। अफवाह थी कि उन्हें लकवा का दौरा पड़ा है पर शुक्र है कि यह अफवाह झूठी साबित हुई।
अब वे पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं और उन्होंने अपनी वापसी एक ग़जल शो ‘यादें’ से की। जगजीत सिंह के इस गजल कार्यक्रम का आयोजन पक्षाघात से जुड़ी संस्था ‘आदी’ ने किया था।
यह कार्यक्रम नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 25 दिसम्बर को आयोजित किया गया था।
Source: Josh18