02.21.08
चलती राहो में यूं ही आंख लगी है फाकिर
वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी.. हे राम. व आदमी आदमी को क्या देगा जो भी देगा खुदा देगा.. जैसी कालजयी गजलें लिखने वाले मशहूर शायर सुदर्शन फाकिर सोमवार को इस दुनिया से रुखसत हो लिए। अफसोस कि पंजाब को एक अलग पहचान देने वाले इस शख्स को पंजाबियों और पंजाब ने नहीं पहचाना।
वर्ष 1937 में फिरोजपुर के गुरुहरसहाय कस्बे के रत्ताखेड़ा गांव में डाक्टर बिहारी लाल कामरा के यहां जन्म लेने वाले सुदर्शन फाकिर के परिवार में दो अन्य भाई भी थे। बड़े भाई का देहांत हो चुका है। जालंधर में रहने वाले छोटे भाई विनोद कामरा के यहां फाकिर साहब ने जिंदगी के आखिरी लम्हे बिताए।
फाकिर साहब के अजीज मित्रों कहना है कि उनकी याददाश्त काफी तेज थी। जिस शख्स से वह मिल लेते थे, उसे दोबारा अपना नाम नहीं बताना पड़ता था। यह अलग बात है कि फाकिर साहब को उनके घर का पता कभी याद नहीं रहा। वर्ष 1970 से पहले जालंधर में आल इंडिया रेडियो में नौकरी करने वाले फाकिर साहब को वहां मन नहीं लगा। उन्होंने नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले आए। 2005 में वह मुंबई से वापस आकर जालंधर में अपने छोटे भाई के यहां रहने लगे। सत्तर के करीब गजल लिखने वाले फाकिर की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन दिनों बेगम अख्तर सिर्फ पाकिस्तान के शायरों की गजल ही गाया करती थीं। मगर, फाकिर साहब पहले भारतीय शायर हैं, जिनकी लिखी गजल बेगम अख्तर ने बुलाकर ली और अपनी आवाज दी। वह मशहूर गजल थी ‘इश्क में गैरते जज्बात नेरोने न दिया..’। बाद में चित्रा सिंह ने भी इसे गाया था।
मोहम्मद रफी ने उनकी गजल ‘फलसफे इश्क में पेश आए हैं सवालों की तरह..’ गाकर दुनिया में धूम मचा दी। इस नज्म ने फाकिर को नई पहचान दी। जब गजल गायक जगजीत सिंह ने उनके द्वारा लिखी गजल ‘वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी.’ गाया उसके बाद फाकिर केनाम का डंका दुनिया में ऐसा गूंजा कि उसकी खनक आज भी सुनाई देती है। उनके द्वारा लिखित गजल ‘जिंदगी मेरे घर आना..’ गाकर भूपिंदर सिंह ने फिल्म फेयर अवार्ड जीता। वहीं गुलाम अली ने ‘कैसे लिखोगे मोहब्बत की किताब तुम तो करने लगे पल-पल का हिसाब..’ गाकर गजलों के इस सम्राट को सलाम किया था। फाकिर का अंतिम शेर जो दुनिया के सामने नहीं आ सका, वह था ‘लाश मासूम की हो या कि कातिल की, जनाब हमने अफसोस किया है..’। वर्ष 1982 में गजल की एक कैसेट रिलीज की गई थी, उसमें मीरा व कबीर के सात भजन थे और आठवां भजन फाकिर साहब ने लिखा था। वहीं फाकिर साहिब का एक गीत ‘आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी..’ भी काफी पसंद किया गया था। इसका बालीवुड फिल्म यलगार के लिए इस्तेमाल किया गया था।
Source: Jagran
neeraj thapliyal said,
August 1, 2008 at 12:30 pm
i never knew that faakir was from india, neither i knew that this such a talented poet is no more in this world, may bhgwan piece to his soul, but i have always admired his poetries and got admiration from other reciting his poems.
He was smiply a great poet.
summi singh said,
April 3, 2009 at 10:14 pm
The best feature of his poetry is his effortlessness…deepest of the deep thoughts,human emotions and knots of psyche..he is able to express in simplest of words.Its an irony that poetry is more heard than read now a days..not getting his due credit in his life time,he got acclaimed when he got started being sung by famous gazal singers.
But his talent needs no such certification from any one,positive aspect is that the new generation,which is not so much into reading will get familiar with his beautiful writings through the powerful medium of music..Kudos..